समझदार बनो, पानी बचाओ: नन्हे कलाकारों की समझदार पहल 

विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

हरदा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत प्रदेश में बड़ी संख्या में खेत तालाब, अमृत सरोवर, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सूखे कुँओं को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को जल संरक्षण के लिये प्रेरित करने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरूवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खिरकिया के सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक चित्र व रंगोली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!