रेत माफियाओं को झटका: चौकी करताना थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

रेत माफियाओं को झटका: चौकी करताना थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

चौकी करताना थाना टिमरनी के द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध की गई कार्यवाही अवैध रेत का परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर ट्राली जप्त चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध

हरदा / दिनांक 28/06/2026 को चौकी करताना क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर सुचना प्राप्त हुई की एक ट्रैक्टर ट्राली बिना रजिस्ट्रेशन क्रमांक का न्यू हाँलेंड कंपनी का ग्राम छिपानेर नर्मदा नदी से अपने ट्रैक्टर ट्राली में चोरी की बिना राॉयल्टी की रेत भरकर आ रहा है, मुखबिर सूचना को तस्दीक करते हुए स्टाफ की मदद ट्रैक्टर ट्राली को ग्राम करताना छिपानेर रोड पर बाजार के आगे हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी वाहन चालक हेमंत भिलाला पिता गजराज भिलाला उम्र 38 साल निवासी छिपानेर से ट्रैक्टर ट्राली जिसमे चोरी की रेत भरी हुई पाई गई जिसे जप्त किया गया आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

चौकी करताना टीम उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, आरक्षक 338 विकास पवार, सैनिक 142 रूपसिंह

Leave a Comment

error: Content is protected !!