
मॉडिफाईड सायलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
हरदा / सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में जिले में यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाईड सायलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच में 02 बुलेट मोटरसाइकिलों में नियम विरुद्ध मॉडिफाईड सायलेंसर पाए गए, जिनसे अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न होकर ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था तथा आमजन को असुविधा हो रही थी। उक्त दोनों बुलट से मॉडिफाईड सायलेंसर जप्त करते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 4,000 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई ।
यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने अपील की है कि बुलट निर्माता कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप लगाये गये साईलेंसर का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अनधिकृत संशोधन से बचें ।



















