हरदा में गरजे किसान: चारों प्रमुख मार्गों पर एक घंटे तक किया सांकेतिक चक्का जाम 

हरदा में गरजे किसान: चारों प्रमुख मार्गों पर एक घंटे तक किया सांकेतिक चक्का जाम 

आम किसान यूनियन द्वारा हरदा जिले के चारों प्रमुख मार्गों पर एक घंटे का सांकेतिक चक्का जाम किया गया।

हरदा / जिले के चारों प्रमुख मार्गों पर एक घंटे का सांकेतिक चक्का जाम एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया किया गया इस बीच एसडीएम को किसानों ने दिया ज्ञापन

इसके अतिरिक्त, उर्वरक वितरण हेतु लागू ई-विकास (e-Vikas) प्रणाली तकनीकी समस्याओं के कारण किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अतः इस व्यवस्था को समाप्त कर पूर्ववत सरल प्रणाली से उर्वरक वितरण किया जाना आवश्यक है।

इन्हीं मांगों के समर्थन में आज आम किसान यूनियन द्वारा हरदा जिले के चारों प्रमुख मार्गों पर एक घंटे का सांकेतिक चक्का जाम किया गया।

आम किसान यूनियन की प्रमुख मांगें निम्नानुसार हैं—

1. ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।

2. जिले में मूंग खरीदी केंद्रों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए।

3. खरीफ 2025 की लंबित फसल बीमा राशि शीघ्र किसानों के खातों में अंतरित की जाए।

4. किसानों के हित में MSP गारंटी कानून बनाया जाए।

5. ई-विकास (e-Vikas) प्रणाली को समाप्त कर पूर्ववत सरल व्यवस्था से उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

अतः आम किसान यूनियन मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन को यह अंतिम चेतावनी देती है कि यदि उपरोक्त मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो दिनांक 15 जुलाई से हरदा जिले की समस्त प्रमुख सड़कों पर व्यापक, चरणबद्ध एवं लोकतांत्रिक जनआंदोलन एवं चक्का जाम प्रारंभ किया जाएगा

Leave a Comment

error: Content is protected !!