थाली बजाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान: रक्तदान रोकने पर फूटा गुस्सा, मूंग की 100% खरीदी की बड़ी मांग

थाली बजाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान: रक्तदान रोकने पर फूटा गुस्सा, मूंग की 100% खरीदी की बड़ी मांग

हरदा / हरदा में किसान संघ का प्रदर्शन, मूंग खरीदी की मांग हरदा में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। रक्तदान शिविर के लिए प्रशासन द्वारा ब्लड कलेक्शन वैन नहीं भेजे जाने से नाराज किसानों ने थाली बजाते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और मुख्य गेट पर बारिश के बीच धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान संघ की मुख्य मांग है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए। किसानों का आरोप है कि सरकार प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूंग खरीदने की सीमा तय कर रही है, जबकि खरीदी प्रति हेक्टेयर 12 क्विंटल के हिसाब से होनी चाहिए।

किसान संघ के राजनारायण गौर ने बताया कि आंदोलन के दौरान संगठन हमेशा रचनात्मक कार्यक्रम करता है। इसी क्रम में 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था, ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके। इसके लिए बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि सीएमएचओ कार्यालय से दोपहर तीन बजे तक ब्लड कलेक्शन वैन नहीं भेजी गई, जिसके बाद किसानों ने थाली बजाते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला

सीएमएचओ से सार्वजनिक माफी की मांग जिला मंत्री विजय मलगाया ने कहा कि आंदोलन पिछले पांच दिनों से जारी है, लेकिन अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी किसानों से चर्चा करने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि जब तक सीएमएचओ सार्वजनिक रूप से किसानों से माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उनका कहना था कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!