इटारसी जीआरपी का बड़ा धमाका: 3 शातिर वाहन चोरों से ₹13 लाख की 16 बाइक जब्त

जीआरपी इटारसी को वाहन चोरों के गिरोह को पकडने में मिली सफलता तीन शातिर चोरों से 16 मोटर साइकिलें की बरामद, कल कीमती 13 लाख 40 हजार 

सूने स्थान पर खड़ी गाड़ियों को बनाते थे टार्गेट वारदात करने से पहले करते थे रेकी सीसीटीवी की पहुँच से बचने का रखते थे विशेष ध्यान वाहन चोरी के लिये मास्टर चाबी का करते थे उपयोग मोटरसाइकिल का हैंडल लाक झटका देकर तोड़ देते थे और पलक झपकते ही हो जाते थे फरार।

 इटारसी / नवागत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेल भोपाल, श्री अंकित जायसवाल (भापुसे) ने इकाई का चार्ज लेते ही आदतन अपराधियों को धर दबोचने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है। जो पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे इसी अभियान में जीआरपी थाना इटारसी को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमति नीतू सिंह डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय रेल इटारसी श्री महेंद्रसिंह कुल्हारा के निर्देशन में जीआरपी इटारसी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व मे इटारसी पुलिस को अपराध क्रमांक 359/26 धारा 303 (2) बीएनएसमे चोरी गई मोटर साइकिल सहित कुल 16 मोटर साइकिलें कीमती 13,40,000/- रू० बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किरोहित चौरे पिता रामविलाश उम्र 30 बर्ष निवासी वार्ड नंबर 08 कामटी पोस्ट कुंडी थाना शाहपुर जिला बैतूल (म.प्र.) दिनांक 06.05.2026 को 20:00 बजे अपनी मोटर साइकिल होंडा साइन जिसका नंबर MP05-MU 3770 को पार्सल आफिस के पास रेल्वे स्टेशन इटारसी पर खड़ी कर पीएफ़ नंबर 04 पर बनी स्टाल पर काम करने चला गया। दिनांक 08.05.2026 को सुबह 08:00 वापस आकर देखा तो पार्सल आफिस के पास खड़ी मोटर साइकल नहीं थी, कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। जो फरियादी की रिपोर्ट पर से असल अपराध क्रमांक 359/26 धारा 303(2) भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया था। थाना क्षेत्र में मोटर साइकिलों की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय चौकसे को अज्ञात आरोपी व चोरी गई मोटर साइकिल की बरामदगी हेतु विशेष निर्देश देकर एक विशेष टीम गठित की गई जिसमे उप निरीक्षक श्रीलाल पड़रिया, प्र आर 678 कृष्ण कुमार यादव, प्र आर 352 अरविंद भदौरिया, आर 467 सुमित, आर 496 अमित, आर 558 शीतल, आर 497 राजेंद्र, आर 601 विजय, आर 468 रामशंकर, महिला आर 403 स्वाति को शामिल किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित उक्त टीम द्वारा प्रकरण से संबन्धित सभी तथ्यों एवं सीसीटीवी फुटेजों का बारिकी से विश्लेषण कर मामले का लगातार अनुसंधान किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 10.05.26 को विश्वशनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे स्टेशन इटारसी परिक्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले दो लड़के मालगोदाम के पास ब्रीज की टीन शेड की आड़ में कुछ मोटर साइकिलें बेचने के लिए छिपाकर रखे है। जो प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की निशादेही में बताये गये पते पर पहुँचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. कमल बामने पिता रामदास बामने उम्र बाजार मोहल्ला सनखेड़ा थाना रामपुर गुर्रा जिला नर्मदापुरम 11 बार्ड नंबर वर्ष निवासी 35 (म.प्र.) 2. ब्रजमोहन अहिरवार पिता शंकर लाल अहिरवार उम्र वर्ष निवासी ग्राम खेरी सलगेना थाना शाहगंज जिला सीहोर 35 (म.प्र.) का होना बताया। आरोपीगण के नाम पते के आधार पर ICJS पोर्टल पर चेक कराया गया। जिनका पूर्व आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया एवं आरोपियों के पास मौके पर मिले चार वाहन में सेएक मोटर साइकल होण्डासाइन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP05MU3770, चेचिस नंबर ME4JC65AGJ7145087 का मिलान अपराध सदर-अप क्र 359/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गये वाहन से मिलान होने से दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। तो दोनों आरोपियों ने उक्त चारो वाहनों को साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। जो अपराध सदर में उक्त मोटर साइकल जप्त की गई तथा शेष तीनों मोटर साइकिलों को धारा 35 (1-ड) बीएनएसएस में जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 7/26 तैयार किया गया। अपराध सदर में गिरफ्तार शुदा दोनों आरोपियों से वैज्ञानिक दक्षता व व्यवसायिक कुशलता से पुनः पूछताछ की गई। जो दोनों आरोपियों ने स्टेशन के बाहर, बारह बंगला क्षेत्र, बस स्टेंड तथा इटारसी बाजार आदि क्षेत्र से कई मोटर साइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। जिन्हे बेचने के उद्देश्य से पोटर खोली क्षेत्र के खंडहर मकानों में रखना बताया। जो आरोपीगणों के मेमोरेंडम कथन की तस्दीक हेतु आरोपियों के बताये स्थान पर पहुंचे तो पोटर खोली के खंडहर पड़े क्वाटरों में कुल 12 मोटर साइकिलें रखी हुई मिली, मौके पर मोटर साइकिलों की निगरानी करता हुआ आरोपीगणों का तीसरा साथी अभिषेक अहिरवार पिता दिनदयाल अहिरवार उम्र वर्ष निवासी ग्राम लोहारिया 19, ग्वाड़ी थाना रामपुर गुर्रा, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने दोनों आरोपयों द्वारा चोरी की गई मोटर साइकिलों की निगरानी और उन्हे बेचने में सहयोग करना स्वीकार किया। जो आरोपी अभिषेक को भी अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर मिली कुल 12 मोटर साइकिलों को भी आरोपीगणों से जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 8/26 धारा 35(1-ड) बीएनएसएस का तैयार किया गया। अब तक की विवेचना में तीनों आरोपियों से कुल 16 मोटर साइकिलें कीमती 13,40,000/- रूपये की जप्त की गई। जप्त शुदा वाहनों के वाहन मालिकों का पता कर शीघ्र ही वैधानिक प्रक्रिया के अतर्गत वाहन सुपुर्दगी की कार्यवाही की जायेगी। आज दिनांक को तीनों आरोपियों को माननीय जेएमएफसी न्यायालय इटारसी के समक्ष पेश कर और ज्यादा वाहन की बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड लिया जाता है। साथ ही आरोपीगणों के पूर्व आपराधिक प्रकरणों में जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। कुल बरामद मशरूका कीमती 13,40,000/-रूपये आरोपियों का पूरा नाम पता 1 कमल बामने पिता रामदास बामने उम्र 35 वर्ष निवासी बार्ड नंबर 11 बाजार मोहल्ला सनखेड़ा थाना रामपुर गुर्रा जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) 2 ब्रजमोहन अहिरवार पिता शंकर लाल अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खेरी सलगेना थाना शाहगंज जिला सीहोर (म.प्र.) 3 अभिषेक अहिरवार पिता दिनदयाल अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लोहारिया ग्वाड़ी थाना रामपुर गुर्रा जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) मुख्य आरोपी :- कमल बामने पिता रामदास बामने उम्र 35 वर्ष निवासी सबार्ड नंबर 11 बाजार मोहल्ला सनखेड़ा थाना रामपुर गुर्रा जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)

महत्वपूर्ण भमिका

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा थाना प्रभारी जीआरपी इटारसी संजय चौकसे के नेतृत्वमें गठित विशेष टीम को वाहन चोरों के गिरोहों को पकड़ने में सफलता मिली है। उक्त टीम मेउप निरीक्षक श्रीलाल परिया, प्र आर 678 कृष्ण कुमार यादव, प्र आर 352 अरविंद भदौरिया, आर 467 सुमित यादव, आर 496 अमित कौशिक, आर 558 शीतल, आर 497 राजेंद्र दायमा, आर 601 विजय पंद्राम, आर 468 रामशंकर लोवंशी, महिला आर 403 स्वाति की विशेष भूमिका रही है। उक्त पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!