मूंग खरीदी को लेकर बड़ा एलान: 4 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे चारखेड़ा के किसान

मूंग खरीदी को लेकर बड़ा एलान: 4 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे चारखेड़ा के किसान

ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत खरीदी, खरीदी की संख्या बढ़ाए जाने के संबंध में 4 जुलाई को चारखेड़ा के किसान हरदा कलेक्टर को ज्ञापन देंगे

हरदा / मध्य प्रदेश शासन ‌द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है, जो किसानों के हित में एक सकारात्मक कदम है। किंतु वर्तमान व्यवस्था में प्रति हेक्टेयर केवल 3 क्विंटल मूंग की खरीदी की सौमा निर्धारित किए जाने से यह व्यवस्था व्यवहारतः अलाभकारी और किसानों के साथ अन्यायपूर्ण सिद्ध हो रही है। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि पूर्ववतों वर्षों में मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मूंग की औसत उत्पादकता 15 से 16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक रही है।

ऐसे में प्रति एकड 1.20 क्विंटल 20 किलो की सौमा किसान की वास्तविक लागत, श्रम, सिंचाई, खाद, बीज, दवा और जोखिम का पर्याप्त प्रतिफल नहीं देती। हरदा सहित मूंग-उत्पादक क्षेत्रों में खरीद-सीमा कम होने से शेष उपज को औने-पौने दाम पर मंडी में बेचना पड़ता है, जिससे किसान को सीधा आर्थिक नुकसान होता है। इसी प्रकार, खरीदी केंद्रों की संख्या सीमित होने से किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. परिवहन खर्च बढ़ता है, तौल में विलंब होता है और कई बार स्लॉट, टोकन या केंद्र-व्यवस्था के अभाव में उपज समय पर नहीं बिक पाती है। हरदा में सीमित खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं.

लेकिन किसान संख्या और उत्पादन को देखते हुए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं कही जा सकती। खरीफ 2025 की फसल बीमा राशि का शौघ भुगतान भी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा भुगतान किसानों की आर्थिक सुरक्षा का प्रमुख आधार है, और हरदा जिले में अनेक किसानों की खरीफ 2025 की बीमा राशि लंबित है, उसे बिना देरी सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!