100% मुंग खरीदी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सिर पर मूंग की थैली रखकर CM राहत कोष में दिए 1 क्विंटल 20 किलो

100% मुंग खरीदी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सिर पर मूंग की थैली रखकर CM राहत कोष में दिए 1 क्विंटल 20 किलो

हरदा / शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर मुंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का आंदोलन सोमवार को 10वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सिर पर एक किलो मूंग की थैली रखकर कृषि उपज मंडी से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद सांकेतिक रूप से एक क्विंटल 20 किलो मूंग मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की। इस दौरान किसानों कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया।

किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी अशोक ढेहरिया को मूंग सौंपते हुए इसे मुख्यमंत्री राहत कोष में भिजवाने और जमा की रसीद देने का आग्रह किया भारतीय किसान संघ के राजनारायण गौर ने बताया कि सरकार ने समर्थन मूल्य पर 1 क्विंटल 20 किलो प्रति एकड़ मूंग खरीदी की सीमा तय की है, जबकि प्रति एकड़ औसतन 5 क्विंटल उत्पादन हो रहा है।

इससे किसानों को शेष उपज कम कीमत पर मंडियों में बेचनी पड़ रही है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले के 40 हजार से अधिक किसान इस समस्या से प्रभावित हैं

Leave a Comment

error: Content is protected !!