
चौकी करताना थाना टिमरनी के द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध की गई कार्यवाही
अवैध रेत का परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर ट्राली जप्त चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध
हरदा / दिनांक 26/05/2026 को चौकी करताना क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर सुचना प्राप्त हुई की एक ट्रैक्टर ट्राली रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP47AG8069 का ग्राम गोन्दागाव खुर्द नर्मदा नदी से अपने ट्रैक्टर ट्राली में चोरी की बिना राॉयल्टी की रेत भरकर आ रहा है,
मुखबिर सूचना को तस्दीक करते हुए रात्रि में स्टाफ की मदद ट्रैक्टर ट्राली को ग्राम गोन्दागाव खुर्द के पास बाबा के ओटले के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी वाहन चालक नवीन पिता बलवंत सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी तजपुरा से ट्रैक्टर ट्राली जिसमे चोरी की रेत भरी हुई पाई गई जिसे जप्त किया गया आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
चौकी करताना टीम – उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक नानकराम कुशवाहा , प्रधान आरक्षक 197 योगेश पटेल




















