थाना कोतवाली पुलिस की तत्परता से आग पर पाया काबू

थाना कोतवाली पुलिस की तत्परता से आग पर पाया काबू

हरदा / रात्रि में विद्युत विभाग से सूचना प्राप्त हुई कि फाइल वार्ड के सामने स्थित डीपी के पास कचरे में आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को फायर ब्रिगेड भेजने एवं विद्युत लाइन बंद कराने हेतु सूचित किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया। रात्रि लगभग 02:30 बजे फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया।

आग लगने की घटना में डीपी के पास स्थित एक चार पहिया ठेला दुकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। समय रहते पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे सामने स्थित फाइल वार्ड की बस्ती में आग फैलने से रोक लिया गया। यदि आग पर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ी जनहानि एवं दुर्घटना होने की संभावना थी।

पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता एवं सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर.एल. भारती, सउनि कपिल अग्रवाल एवं फायर ब्रिगेड टीम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!