
मांगें अनसुनी, अब चक्काजाम: किसानों ने कसी कमर
हरदा / हरदा में भारतीय किसान संघ ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। किसानों ने मांगें पूरी न होने पर जिले की चारों सीमाओं पर चक्काजाम का ऐलान किया है। इससे पहले किसान कलेक्ट्रेट तक थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
किसान नेता और स्थानीय लोग मूंग खरीदी की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के बारे में अपने विचार साझा कर रहे हैं आज 4 बजे चक्काजाम करने की घोषणा
भारतीय किसान संघ मुख्य रूप से शत प्रतिशत मूंग खरीदी, खाद वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने और पिछले साल की सोयाबीन बीमा राशि के भुगतान की मांग कर रहा है। जिले के लगभग 40 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन सरकार ने प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलोग्राम मूंग खरीदने का निर्णय लिया है। किसानों का आरोप है कि सरकार ने उनकी मांगों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है।
इस बीच किसान ने आज 4 बजे जिले की चारों दिशाओं की प्रवेश सीमाओं पर चक्काजाम किसानों ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया चौपालें लगाकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी अधिक गांवों में किसानों से मुलाकात की।




















