मूंग खरीदी 100% की मांग : हरदा में आधे दिन की हड़ताल, मांग पूरी न होने पर भोपाल घेरेंगे किसान

मूंग खरीदी 100% की मांग : हरदा में आधे दिन की हड़ताल, मांग पूरी न होने पर भोपाल घेरेंगे किसान

 मूंग खरीदी 100% की मांग पर आधे दिन हरदा बंद: सातवें दिन भी धरना जारी, मांग नहीं मानी तो भोपाल में आंदोलन की चेतावनी

हरदा / हरदा में कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी है। शुक्रवार को संघ के आह्वान पर आधे दिन का हरदा बंद रहा, जिसे व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला।

शहर में केवल सब्जी, मेडिकल स्टोर खुले रहे, जबकि अन्य दुकानें बंद रहीं।

भारतीय किसान संघ (भाकिसं) के पदाधिकारियों ने हाथ जोड़कर बाजार बंद कराया। यह बंद किसानों से समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया गया है।

उधर, आम किसान यूनियन भी शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर आज जिला मुख्यालय में प्रवेश करने वाले चारों मार्गों पर शाम 4 से 5 बजे के बीच चक्काजाम करेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!