कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में गेहूं उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी जारी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे उपार्जन केन्द्रों पर 

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में गेहूं उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी जारी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे उपार्जन केन्द्रों पर 

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि गेहूं उपार्जन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारी लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। केंद्रों पर तौल, बारदाना, पेयजल, छाया, सहित अन्य व्यवस्थाओं की का जायजा लिया जा रहा है। गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा श्री अशोक डेहरिया ने सुल्तानपुर वेयर हाउस में सेवा सहकारी समिति मसनगांव, सोमगांव और गहाल का निरिक्षण किया इस दौरान उन्होंने हम्माल और मजदूरों की कम संख्या होने पर तत्काल मजदूरों को बढ़ाने हेतु सोसाइटी प्रबंधक को निर्देशित किया। किसानों को कोई समस्या न हो इस संबंध मे सोसाइटी को हिदायत दी गईं।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी श्री संजीव कुमार नागू ने टिमरनी विकासखंड के प्रगति, समृद्धि, आर.सी. एवं कुसुमलता वेयरहाउस पर गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। मौके पर समिति प्रबंधकों को और अधिक गति से गेहूं उपार्जन के निर्देश दिये गये, साथ ही कृषकों के लिए छाया एवं पेयजल के संबंध में सही गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

इसी प्रकार तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे एवं नायब तहसीलदार श्रीमती प्रिंसी जैन ने सक्तापुर वेयरहाउस में मांदला सोसाइटी एवं ख़मलाय सोसाइटी द्वारा किए जा रहे उपार्जन का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किए जाने के कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!