हक की हुंकार: चारखेड़ा के किसानों का सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हरदा में डेरा

हक की हुंकार: चारखेड़ा के किसानों का सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हरदा में डेरा

चारखेड़ा के किसानों ने घर-घर जाकर सभी किसानों से हरदा ट्रैक्टर ले जाने का अभन किया

हरदा से शुरू हुई किसान क्रांति की लहर: 28 अप्रैल को ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय घेरेंगे किसान

हरदा / मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े किसान आंदोलन हरदा जिले से शुरू हुआ ‘किसान क्रांति ट्रैक्टर आंदोलन’ अब पूरे प्रदेश में फैलता जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि खुद किसानों द्वारा स्वेच्छा से लड़ा जा रहा है।

 

 आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान योगेश गेंधर गोलू रायखेड़े अशोक गेंधर आनंद मांगूले हरिशंकर पाटिल मयूर बांके दीपक पटबारे योगेश रायखेड़े आकाश बांके सहित अन्य किसान साथी उपस्थित थे किसानों ने बताया कि चारखेड़ा में घर घर जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। कल लगभग 200 ट्रैक्टर लेकर हरदा पहुंचेंगे आज किसानों से अनिश्चितकाल के लिए हरदा पहुंचने का आह्वान किया है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार वे केवल ज्ञापन देकर घर नहीं लौटेंगे। 28 अप्रैल से शुरू होने वाला यह आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा, जिसमें किसान जिला स्तर पर ही डेरा डालेंगे

Leave a Comment

error: Content is protected !!