किसानों के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस: चक्काजाम करने पहुंचे अध्यक्ष, प्रशासन ने मौके पर किसानों की मांगों का तत्काल निराकरण किया

किसानों के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस: चक्काजाम करने पहुंचे अध्यक्ष, प्रशासन ने मौके पर किसानों की मांगों का तत्काल निराकरण किया

हरदा / जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई अपने साथियों के साथ दोपहर 1 बजे चारखेड़ा चक्काजाम करने पहुंचे थे तभी वहां पर जिला प्रशासन की तरफ से एस डी एम संजीव कुमार नागू नायब तहसीलदार टी आई मुकेश गौड़ सहित अन्य अधिकारी पुलिस मौके पर पहुंच कर किसानों की मांगों का तत्काल निराकरण किया

सभी खरीदी केंद्रों पर बड़े प्लेट काटें शुरू करने का आश्वासन दिया जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने भी जिला अध्यक्ष मोहन सांई से मोबाईल पर चर्चा कर किसानों की हर समस्याओं का तत्काल समाधान करने की बात कही जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि हमने केवल चार दिन का समय दिया है

जिला प्रशासन को अगर कही हमे किसानों के द्वारा शिकायत मिली तो हम सोमवार को फिर चक्काजाम करने को बाध्य होने इसके बाद वहीं मौके पर एस डी एम संजीव कुमार नागू को किसानों की मांगों का एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन सौंपते समय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले कांग्रेस नेता चुन्नीलाल रायखेरे किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा टिमरनी ब्लाक अध्यक्ष विनोद पटेल सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई गंगाराम गुर्जर शशिकांत वर्मा राजू मिश्रा मनीष रायखेरे सत्यनारायण राजपूत अनिल बिश्नोई सतीश भादू संदीप सोलंकी,नारायण सांखला सुरेश सत्यनारायण आंजने सहित अन्य किसान साथी उपस्थित थे

Leave a Comment

error: Content is protected !!