खिरकिया एसडीएम शिवांगी बघेल ने किया सिराली गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण; किसानों से जानी समस्याएं

खिरकिया एसडीएम शिवांगी बघेल ने किया सिराली गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण; किसानों से जानी समस्याएं

हरदा / अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल द्वारा आज सिराली स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वेयरहाउस संचालक, खरीदी संस्था प्रभारी एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गेहूं उपार्जन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाए, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने किसानों के लिए समय पर तौल, उचित भंडारण एवं भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल एवं छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक एवं अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जांच दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री प्रशांत सिंह कुशवाह एवं शाखा प्रबंधक सुल्तानपुर श्री नरेंद्र मंडलोई उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!