
हरदा में अंतर जिला युवाओं आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ इंदौर के 37 बच्चों हुए शामिल
हरदा / विकसित भारत के तहत अंतर जिला युवाओं आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हरदा में किया गया। जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी श्रीमति मोनिका चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में इंदौर जिले से आए 37 बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत हरदा (म.प्र.) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा की गई। उन्होंने इंदौर से आए बच्चों को किट प्रदान कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को हरदा जिले के इतिहास, संस्कृति, विकास कार्यों एवं सामाजिक विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन कमल पटेल ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता का विकास कैसे हो बताया गया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित होने का आव्हान किया। किसी चीज को पढ़ने से ज्यादा उनको साक्षात देखने से ज्यादा सीख मिलती हैं। इस कार्यक्रम से युवाओं के अंदर सामाजिक विकास होता है और आसपास के वातावरण को देखने से माहौल का अच्छा अनुकरण मिलता है। उन्होंने बताया कि यदि शिक्षक ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करेंगे तो बच्चे कभी अनुशासनहीन नहीं हो सकते है इसलिए बच्चे अपने दीर्घ इच्छा शक्ति से आगे बढ़े जिससे सफलता निश्चित होगी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से व्यवहारिक ज्ञान की प्राप्ति हुई होगी क्योंकि इसमें व्यवहारिक ज्ञान की प्राप्ति ज्यादा होगी। साथ ही जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने बताया कि हर व्यक्ति को एक सपना देखना चाहिए कि हमें करना क्या है और उन सपनों को पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर, जिला महामंत्री बसंत राजपूत, नगर महामंत्री पुरुषोत्तम झिंझोरे, नीरज गुर्जर, प्रशांत शर्मा, राहुल जाट, मयंक शर्मा, ऋषभ बैरागी, साहिल टिलोतिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेतृत्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
यह कार्यक्रम 10 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक सीताराम पैलेस मैरिज गार्डन, हरदा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित होंगी।




















