पुलिस/खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध उत्खनन में लगे 2 ट्रैक्टर-ट्राली किए सीज़

अवैध उत्खनन व परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की कार्यवाही लगातार जारी हैं। शनिवार को सहायक खनिज अधिकारी श्री चैनसिंह डामोर एवं खनिज निरीक्षक श्री देवेन्द्रसिंह की टीम ने आकस्मिक जांच के दौरान ग्राम छीपानेर में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर ट्राली पाई।

इनके नंबर क्रमशः एमपी 47 एएच 3510 एवं ट्रैक्टर ट्राली डीजी ट्रैक 43 पीपीआई बिना नम्बर ब्लैक कलर चेचिस नंबर टी053776431एचपी है। ट्रैक्टरों में बिना वैद्य अभिबहन पास होने से वाहनों को चालक रामकृष्ण संगुले पिता महेश संगुले, निवासी – छीपानेर एवं संजय चौहान पिता मोहनलाल चौहान निवासी – तजपुरा से जप्त कर पुलिस चौकी करताना, थाना टिमरनी में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। ट्रैक्टरों के मालिक सुरेंद्र राजपूत निवासी छिपानेर एवं सतीश राजपूत निवासी छिपानेर हैं। दोनों ट्रैक्टरों के प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किए जाएंगे एवं दोनों ट्रैक्टरों पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधान के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी एवं अवैध उत्खनन, परिवहन पर कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!