
रो रहा किसान: लगभग 50 एकड़ खेत में लगी भीषण आग, पल भर में सब कुछ खाक
50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल में आग
हरदा / खंडवा स्टेट हाईवे पर घटना; फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीम मौके पर खिरकिया के छीपाबड़ में आज हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, छीपाबड़ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। खिरकिया से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग बुझाने का काम जारी है आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, छीपाबड़ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। खिरकिया से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग बुझाने का काम जारी है।
अज्ञात कारणों से किसान के खेत में अचानक आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




















