
चोरी की आरोपियो कि गिरफ्तार करने मे रहटगांव पुलिस को मिली सफलता
हरदा / घटना का विवरण दिनांक 02.02.26 को फरियादी मंगल पिता नन्हे यादव निवासी ग्राम मोगराढाना ने रिपोर्ट किया कि अपने मामा के लडके हरि यादव से 02 वर्ष पहले ट्राली खरीदी थी। दिनांक 31/01/26 को सुबह 08 बजे करीब ट्रेक्टर की ट्राली को मेरे मामा केवलराम के घर के सामने रोड के किनारे मोगराढाना मे खडी कर दी थी फिर मैं दिनांक 01/02/26 को चिरापाटला से बाजार करके रात 09 बजे घर आ रहा था तो ट्राली मेरे मामा केवलराम के घर के सामने रोड के किनारे खडी थी । दिनांक 02/02/26 को सुबह 06 बजे करीब मेरा लडका धनराज ट्राली लेने गया तो ट्रेक्टर की ट्राली नही दिखी फिर लडके धनराज ने मुझे बताया कि ट्राली नही है फिर हम लोगो ने ट्राली की तलाश गाँव मे तथा आस पास के गाँव में किया कोई पता नहीं चला। ट्राली नीले रंग की होकर ट्राली पर पेंट से यादव कृषि फार्म झिरना ढाना चिरापाटला ट्राली की बाडी पर मोबाईल नम्बर 9302694253,7879041584 लिखा है ट्राली के बाजू से सीढी लगी होकर लोहे के ऐंगल ऐंगल लगे है जो मैं सामने आने पर पहचान लूगा। ट्रेक्टर की ट्राली को कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा रात्री मे चुराकर ले गया है। रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जावे। जिसकी रिपोर्ट थाना रहटगांव मे की है। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 56/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी की गई।
पुलिस कार्यवाहीः- विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शंशाक हरदा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय टिमरनी आकांक्षा तलया टिमरनी के मार्ग दर्शन मे तत्परता से टीम गठित कर आरोपी की तलाश पतारसी के दौराने मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमलाड़ा कला थाना शिवपुर मे एक ट्राली नया कलर पुती खड़ी है जिसे खरीदेने के लिये कुछ लोग आये थे जो थाना रहटगौव क्षेत्र के ग्राम मोगराढाना से चोरी गई ट्राली जैसी लग रही है। मुखबिर की सूचना तस्दीक फरियादी मगल यादव से करायी गई जो पहचान करने के बाद आरोपी के कब्जे से ट्राली को जप्त किया गया विवेचना के दौरान संदेही आदर्श उइके से हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जिसने अपने साथीयो के साथ मिलकर ग्राम मोगराढाना से ट्राली को चोरी करना बताया और घर ग्राम अमलाड़ा लाकर ट्राली की पहचान मिटाने के लिये आसमानी नीले रंग का पेंट करना बताया नाम आरोपी – 1. आदर्श उइके 2. लोकेश पाल 3. नेपाल कोरकू
विशेष भूमिका उनि मनोज कुमार दुबे थाना प्रभारी रहटगाँव प्रआर. 100 प्रदीप रघुवंशी प्रआर.369 गजेन्द्र यादव, प्रआर. 141 देवेन्द्र राव, प्रआर. 98 शेरसिंह पान्से, आर. 275 महेन्द्र रघुवंशी आर. 306 मनोज दोहरे साइबर सेल हरदा, नगर रक्षा समिति सदस्य कैलाश यादव




















