कलेक्टर को नांदरा के प्राथमिक स्कूल में नदारद मिले शिक्षक आलनपुर में आंगनवाड़ी बंद पाई गई, कार्यवाही के दिये निर्देश

कलेक्टर को नांदरा के प्राथमिक स्कूल में नदारद मिले शिक्षक आलनपुर में आंगनवाड़ी बंद पाई गई, कार्यवाही के दिये निर्देश

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के बुधवार को जिले की हंडिया तहसील के भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्कूल नांदरा में पदस्थ दोनों शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित मिले। श्री जैन ने दूरभाष पर ही जिला शिक्षा अधिकारी को दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने एवं गंभीर रूप से लापरवाह शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिये।

 वहीं ग्राम आलनपुर में आंगनवाड़ी केन्द्र बंद मिलने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वेतन काटने एवं सीडीपीओ व सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस देने के कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये। इस दौरान कलेक्टर ने नांदरा की आंगनवाड़ी व आलनपुर की प्राथमिक शाला का निरीक्षण भी किया।

आलनपुर में मध्यान्ह भोजन पकाने की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होने भोजन की उत्तम गुणवत्ता रखने के शिक्षक एवं रसोइया को निर्देश दिये। एसडीएम श्री अशोक डेहरिया भी इस दौरान मौजूद थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!