कलेक्टर ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

हरदा / सोमवार को कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने हरदा के विकास नगर स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्लीनिक में आवश्यक दवाओं के स्टॉक और उनके वितरण की जानकारी ली। उन्होंने डॉ. पूजा अहिरवार से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, हीमोग्लोबिन जांच और अनमोल ऐप पर उनकी एंट्री की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने क्लीनिक में आए मरीजों और उनके परिजनों से बात कर मिल रहे उपचार और स्टाफ के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने उपस्थित गर्भवती श्रीमती आँचल गुप्ता से उनकी जांच, हिमोग्लोबिन और टीकाकरण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ का पंजीयन करने एवं आयरन सुक्रोज लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने एपीएम डॉ. मदन मोहन मालवीय से क्लीनिक परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और परिसर में प्लांटेशन कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने संस्था में पदस्थ अधिकारी एवं पेरामेडिकल स्टाफ को नियमित रूप से सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही किये गये कार्याे को पोर्टल पर तत्काल एन्ट्री करने के निर्देश दिये।

Leave a Comment

error: Content is protected !!