
वाहन चोरों में खौफ: टिमरनी पुलिस की तेज कार्रवाई से शातिर आरोपी गिरफ्तार
थाना टिमरनी पुलिस टीम के व्दारा मोटरसाईकल चोरी करने वाले आरोपीयो की गिरफ्तारी करने पर
हरदा / पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम के व्दारा मोटरसाईकल चोरी करने वाले आरोपीयो की गिरफ्तारी करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
घटना का विवरण:- दिनांक 04/02/26 को फरियादी धन्नालाल पाटिल पिता रामेश्वर पाटिल निवासी ग्राम नीमचखुर्द चारखेडा के व्दारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि मैं निमाचा चारखेडा रहता हूँ खेती किसानी करता हूँ मेरी मोटर सायकल हीरो कम्पनी की एच एफ डीलक्स काले रंग की जिसका रजिस्टेशन नम्बर MP 47ML5478 चैचिस नम्बर MBLHAW063K4L06242 है मेने दिनाँक 03/02/26 को दोपहर 3 बजे मेरे मेरे घर के सामने गेट के बाहर चाबी लगी हुई खड़ी करके घर के अंदर चला गया था फिर थोडी देर बाद वापस आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल जहा पर मैने खडी की थी वहाँ पर नहीं मिली फिर मैने मेरी मोटर सायकल को आस पास गाँव में तलाश किया जिसका कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटर सायकल हीरो कम्पनी की एच एफ डीलक्स चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर से थाना टिमरनी में अपराध क्र 84/26 धारा 303 (2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया। तत्काल थाना प्रभारी टिमरनी के व्दारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं मोटरसाईकल की तलाश पतारसी हेतु टीम को रवाना किया। जगह जगह लगे सीसीटीव्ही कैमरो को चैक करते हुये आप पास तलाश किया गया। दो व्यक्ति को अभीरक्षा में लेकर के तकनीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी अपना नाम राजकुमार पिता सुंदरलाल पटनारे उम्र 25 साल निवासी ग्राम कनारदा थाना सिविल लाईन हरदा एवं चन्दर पिता रामदास सरयाम उम्र 40 साल निवासी ग्राम रहटाकला थाना सिराली हरदा का होना बताया जिन्होने घटना कारित (मोटरसाईकल चोरी करना बताया जिनको क्रमशः अभी रक्षा में लेकर के पूछताछ करते पृथक पृथक गिरफ्तारी पत्रक, आरोपियों का मेमोरेंडम तैयार किया गया आरोपियन के बताए स्थान से पेश करने पर मोटरसाईकल विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश किया गया उक्त मोटर साईकल की विवेचना एवं बरामद की कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेशगौड, सहायक उप निरीक्षक अभय मवासे आर 281 पिन्टू उईके की प्रशंसनीय भूमिका रही




















