रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया

 रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया

हरदा / कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम श्री संजीव कुमार नागू ने पुलिस एवं राजस्व विभाग के दल के साथ टिमरनी में छिदगांव-हरदा रोड़ पर रेल्व ओवर ब्रिज निर्माण की जद में आ रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। एसडीएम श्री नागू ने बताया कि टिमरनी में छिदगांवमेल – हरदा रोड़ पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य प्रचलन में है

जिसमें राजस्व निरीक्षक टिमरनी द्वारा कुल 84 आवासीय एवं व्यावसायिक संरचनाओं का अतिक्रमण शासकीय भूमि खसरा नम्बर 78/1 रकबा 3.105 पर अतिक्रमण होना प्रतिवेदित किया गया है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार टिमरनी श्री रमेश सिसोदिया, राजस्व निरीक्षक टिमरनी श्री आनन्द तिवारी तथा हल्का पटवारी सहित पुलिस का दल मौजूद रहा

Leave a Comment

error: Content is protected !!