हरदा का नया सिविल अस्पताल: 150 बेड, आधुनिक लैब और बेहतर सुविधाएं; अब इलाज के लिए नहीं भटकेंगे मरीज

हरदा जिले को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस 150 बिस्तरों वाले नए जिला अस्पताल की सौगात मिलेगी

हरदा/ जिले को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस 150 बिस्तरों वाले नए जिला अस्पताल की सौगात मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित चार मंजिला जिला अस्पताल शीर्घ ही शुरू होने की संभावना है। इसके शुरू होने से जिले के हजारों लोगों को एक ही छत के नीचे बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। नई बिल्डिंग आधुनिक तकनीक और मशीनों से सुसज्जित है। इसमें कुल 150 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज संभव होगा। अस्पताल में महिला वार्ड, ब्लड बैंक, मॉडर्न जांच लैब और डॉक्टरों के अलग-अलग चैंबर होंगे, जिससे मरीजों को संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए डॉक्टरों तक पहुंचने में आसानी होगी।


डॉ. सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय के नवीन भवन के प्रथम तल पर आकस्मिक कक्ष, 1 मायनर ओटी, 1 लेबर रूम, 6 वार्ड, 11 ओपीडी कक्ष, स्थपित होगें। प्रथम मंजील पर 2 माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, 4 वार्ड, प्री ऑफ वार्ड, पोस्ट ऑफ वार्ड, संचालित होगा। द्वितीय मंजिल पर 6 बिस्तरीय 4 वार्ड, 8 बिस्तरीय 1 वार्ड तथा 10 बिस्तरीय 3 वार्ड संचालित होगा। तृतीय मंजिल पर 1 आईपीएचएस लेब, 1 मिटिंग हॉल, 1 एएचयू, 10 बिस्तरीय 2 वार्ड, 8 बिस्तरीय 1 वार्ड तथा चतुर्थ मंजिल पर अतिरिक्त 50 बिस्तरीय क्रीटिकल यूनिट संचालित होगी, जिसमें डायलेसिस यूनिट, आईसीयू, एवं 5 वार्ड संचालित होंगे। संपूर्ण अस्पताल परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पताल के शुरू होने के बाद मरीजों को अन्य शहरों में रेफर करने की संख्या में कमी आने की उम्मीद है। प्रत्येक बिस्तर पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों और उनके परिजनों के लिए ऊपरी मंजिलों पर जाने हेतु तीन लिफ्ट लगाई गई हैं। साथ ही, मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के भोजन के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!