बड़ी कार्रवाई: रहटगांव पुलिस की गिरफ्त में आए पशु चोरी के आरोपी

पशु चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में रहटगांव पुलिस की सफलता

हरदा / श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा ,श्रीमान एसडीओपी महोदय टिमरनी के निर्देशन में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 303(2) बी एन एस में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्तकी है

        घटना का विवरण

घटना का विवरण इस प्रकार है कि 25/10/26 को बलिराम पिता दादू सिलरे जाती कोरकू निवासी ग्राम कायदा थाना रहटगांव फरियादी द्वारा थाने आकर रिपोर्ट किया कि 6 नग मवेशी जिसमें 03 नग भैंस,02 नग पाड़िया,एक बोदा है अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गए है शिकायत पर थाना प्रभारी मनोज दुबे द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया जिस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए टीम भैरूंदा (नसरुल्ला गंज) रवाना कर आरोपी 1.अरमान पिता अब्दुल रजाक उम्र 32 साल निवासी सोटीया थाना भेरूंदा जिला सीहोर,2. साजिद पिता रहीस खान उम्र 29 साल निवासी सोंटीया थाना भैरूंदा जिला सीहोर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है

विशेष भूमिका थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज दुबे , सउनि माधव भाट,प्रधान आरक्षक 100 प्रदीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 370 गजेंद्र यादव,आरक्षण 275 महेंद्र रघुवंशी ,आरक्षक 307 रविन्द्र ,साइबर आरक्षक मनोज दोहरे की रही

Leave a Comment

error: Content is protected !!