भगवान बनकर आई पुलिस : पति-पत्नी की जान बचाने पर लोगों ने की तारीफ

टिमरनी पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, पति-पत्नी की जान बची

हरदा / पुलिस थाना टिमरनी अंतर्गत जनपद पंचायत टिमरनी के समाने स्थित अंडर ब्रिज के पास शराब के नशे में एक पति-पत्नी रेलवे ट्रैक पर जाकर जान देने का कदम उठाने की कोशिश कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही टिमरनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ से दोनों को सुरक्षित रेलवे ट्रैक से हटाकर उनकी जान बचाई। इस दौरान थाना प्रभारी मुकेश गौड़, रामविलास करपे, अभिलेश चतुर्वेदी सहित पुलिस स्टाफ मौके पर मौजूद रहा।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित शासकीय अस्पताल टिमरनी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम के साथ तुरंत मौके पर रवाना हुए। समय रहते कार्रवाई कर दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और आगे आवश्यक कानूनी व परामर्शात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस मानवीय और संवेदनशील कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नागरिकों ने टिमरनी पुलिस की तत्परता व मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!