
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंचः रहटा खुर्द में विधायक डॉ. आर. के. दोगने ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
हरदा / हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान गुरुवार को हरदा विधानसभा के ग्राम रहटा खुर्द पहुंचकर ग्रामिणजनों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। इसके पश्चात् हरदा विधायक डॉ. दोगने ने हिन्दू-मुस्लिम एकता समिति रहटाखुर्द द्वारा ग्राम में आयोजित विशाल ओपन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। आयोजन समिति द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का सहित किक्रेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पधारे समस्त अतिथिगणों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। विधायक डॉ. दोगने द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की युवा खिलाड़ीयों को अपने जीवन में अनुशासन का पालन करते हुए खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। यदि किक्रेट के खेल में अपनी कमियों को कठिन परिश्रम के माध्यम से दूर करेगें तो सफलता निश्चित ही प्राप्त होगी साथ ही हरदा विधायक द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली क्रिकेट टीम के समस्त खिलाड़ीयों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजय होने की शुभकामनाएँ प्रेषित की।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, मगरधा ब्लाक अध्यक्ष संजय भायरे, अनिल सूरमा, अनिश खान, हयात खान, रोहित सेन, अजीम खान, शाहरुख खान, मांगीलाल गौर, शकील खान, विजय सिंह राजपूत, इरफान खान, साबिर खान सहित समस्त ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।




















