रबी फसल पंजीयन में किसानों की समस्या के निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

रबी फसल पंजीयन में किसानों की समस्या के निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

हरदा / शासन के निर्देशानुसार चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन 20 फरवरी से 10 मार्च तक किया जाना है। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास हरदा श्री संजय यादव ने बताया कि जिला उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों फसल के पंजीयन में कृषको को होने वाली समस्या के त्वरित निराकरण करने के लिये पंजीयन केन्द्र के नोडल अधिकारी एवं विकासखण्ड नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!