शीतलहर के कारण 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से ही लगेंगे स्कूल कलेक्टर ने आदेश जारी किए

शीतलहर के कारण 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से ही लगेंगे स्कूल कलेक्टर ने आदेश जारी किए

कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने 11 दिन बढ़ाई समयसीमा

भोपाल / कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम को दृष्टिगत विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से पूर्व संचालित नही किये जाएंगे। राजधानी भोपाल मे कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने 11 दिन बढ़ाई समयसीमा इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में है। फिलहाल ठंड से राहत के आसार भी नहीं है। जिले में प्रतिकूल मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया था। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से कर दिया गया था। 20 जनवरी तक बदले हुए समय पर ही स्कूल संचालित किए जाने थे। शनिवार को भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी कर जिले में बढ़ते शीतलहर और प्रतिकूल मौसम के कारण 31 जनवरी तक सभी सरकारी व निजी स्कूल प्रात:10 बजे से ही संचालित करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं दो पालियों में संचालित होने वाले सरकारी व निजी स्कूल भी सुबह 10 बजे से ही संचालित किए जाएंगे। ऐसे सरकारी स्कूल जो सुबह 10.30 बजे से संचालित होते हैं,

फाइल फोटो

वे यथावत निधारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। वहीं कक्षा छठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन समय-सारिणी के अनुसार होगा। यह आदेश 31 जनवरी तक लागू होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!