ताला तोड़कर नहर का गेट खोलने का प्रयास करने वाले आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

ताला तोड़कर नहर का गेट खोलने का प्रयास करने वाले आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

हरदा / जल संसाधन विभाग के चौकीदार श्री दयाराम यदुवंशी ने टिमरनी थाने में पहुंचकर एफ आई आर दर्ज कराई है कि बुधवार को मोटरसाइकिल से 6- 7 अज्ञात आरोपी आए और उसके शासकीय कार्यालय से ताला तोड़कर चाबी निकाल ली और नहर का गेट ग्राम बघवाड तरफ खोलने का प्रयास किया।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि चौकीदार द्वारा मना करने पर आरोपियों ने चौकीदार को गालियां दी, जिस पर टिमरनी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 294, 427 और धारा 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!