शीत लहर के चलते सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन, 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से स्कूल संचालित करने के निर्देश

शीत लहर के चलते सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन, 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से स्कूल संचालित करने के निर्देश

स्कूलों का समय शीत ऋतु के मद्देनजर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली भोपाल संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों के ध्यान में रहे। सभी विभागों के अधिकारी विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी जन प्रतिनिधियों को दें। निर्माणाधीन विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में निर्देश दिये है कि जारी शीत ऋतु को देखते हुए प्रदेश में स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक किया जायें। रोजगार और उद्योगों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में बेहतर कार्य हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भोपाल संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सीएम राइज स्कूलों का गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में निर्माण पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोटे अनाज की फसलों को प्रोत्साहित करने के हों। उन्होंने कहा कि भोपाल जिले में ओडीएफ के क्षेत्र में अच्छा कार्य हुआ है। जो ग्राम ओडीएफसे छूट गए हैं उन्हें भी चिन्हित कर ओडीएफ करने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, के शेष कार्य समय पर पूरे हों।

Leave a Comment

error: Content is protected !!