सुरक्षित शहर, सजग नागरिक: कोतवाली में आउटर कॉलोनियों के अध्यक्षों के साथ पुलिस की अहम बैठक

सुरक्षित शहर, सजग नागरिक: कोतवाली में आउटर कॉलोनियों के अध्यक्षों के साथ पुलिस की अहम बैठक

हरदा / श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में जिले में हो रही चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत कॉलोनियों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में दिनांक 25/02/2026 को थाना कोतवाली परिसर में शहर के आउटर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, रात्रिकालीन चौकीदार नियुक्त करने, सूने मकानों की नियमित निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी कॉलोनी अध्यक्षों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं चौकीदार रखने का आश्वासन दिया गया। साथ ही समन्वय एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान हेतु संबंधित बीट प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए।

हरदा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!