
मूंग चोरी की आरोपियो को गिरफ्तार करने मे रहटगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलत
हरदा / घटना दिनांक 17.02.26 को फरियादी आदित्य पिता राजेश पचांरिया ने रिपोर्ट किया दिनांक 16/02/26 को मै वेयर हाऊस आया था जहां से मैने अपना काम करके 5 बजे अपने घर टिमरनी चला गया था दिनांक 17/02/26 के सुबह 7 बजे चौकीदार, द्वारका प्रसाद ने मुझे फोन पर वेयर बताया की हाऊस के पीछे तरफ से जाली काटकर किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा मुंग की कट्टी चोरी कर ले गया है तब मै धनगांव वेयर हाऊस आकर देखा जो पीछे तरफ से जाली कटी हुई थी फिर मैंने आशीष बोरासी को फोन कर वेयर हाऊस की चाबी MPWLC से चाबी मंगवाई और चाबी आने के बाद वेयर हाऊस खोलकर देखा जो वेयर हाऊस में बने स्टेक की गिनती किया जिसमें 11 बोरी कम पाई गई जिसके बाद वेयर हाऊस के पीछे तरफ जाकर देखा जो वेयर हाऊस मे लगा कैमरा भी नही दिखा फिर मैंने ये जानकारी वेयर हाऊस मालिक नीरज गर्ग को बताई जिसके बाद मैं अपने चौकीदार व्दारका प्रसाद के साथ थाने पर आया हूं वेयर हाऊस से चोरी गई कुल मुंग का वजन 5 क्वटंल 50 किलो है जिसकी अनुमानित कीमत 47300 रूपये है जिसे कोई अज्ञात चोर व्दारा चोरी कर ले गया है मुंग जूट की कट्टी में पैक था जिसमें रहटगांव समिति व्दारा खरीदी गई टैग जिस पर सन 2025,26 अंकित है। रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जावे। जिसकी रिपोर्ट थाना रहटगांव मे की है। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 76/2026 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस का पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी की गई।
पुलिस कार्यवाहीः– विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शंशाक हरदा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय टिमरनी आकांक्षा तलया टिमरनी के मार्ग दर्शन मे तत्परता से टीम गठित कर आरोपी की तलाश पतारसी के दौराने वीरू राठौर से सूचना प्राप्त हुई जिन्होने बताया गया कि दो लोग आकर मेरी दुकान पर मूंग बेचने आये है जो संदिग्ध लग रहे है। जिसकी सूचना पर विश्वास करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों 1. दिनेश चौहान पिता मंगल चौहान उम्र 25 साल निवासी डोंग, 2. सुखराम काजले पिता जारी लाल काजले उम्र 24 साल निवासी डोंग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जिन्होंने जुर्म कबूल कर 11 कट्टी मूंग कीमती 47300 रुपए की, एव चोरी के दौरान सीसीटीव्ही कैमरा एव चोरी में प्रयुक्त लोहे की आरी गेहूं के खेत से बरामद कराई एवं थाना रहटगांव के अन्य अपराध में समग्र भंडारण ग्रेडिंग यूनिट वेयरहाउस ग्राम टेमागांव से मूंग चोरी करना कबूल कर बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
हरदा (म.प्र.) नाम आरोपी – 1. दिनेश चौहान पिता मंगल चौहान उम्र 25 साल 2. सुखराम काजले पिता जारी लाल काजले उम्र 24 साल दोनो निवासी ग्राम डोंग थाना रहटगांव जिला हरदा विशेष भूमिका – थाना प्रभारी मनोज दुबे, सउनि माधव भाट सउनि भूपेन्द्र वाड़ीवा, सउनि जगन कुमार युवने प्रआर. 100 प्रदीप रघुवंशी, आरक्षक कबीर उईके, आरक्षक विजय बकोरिया, आरक्षक महेंद्र रघुवंशी, आरक्षक सोनू चौरे, नगर रक्षा समिति कैलाश




















