विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर 4 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस जारी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर 4 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस जारी

हरदा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 – लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के प्रकरणों के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर विधानसभा क्षेत्र 134-टिमरनी के 4 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस जारी किये है।

जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किये गये है, उनमें उपवनक्षेत्रपाल वनमण्डल हरदा श्री सुकुमार उइके व श्री रामलाल मरापे, पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीमती भावना रानी तथा उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री मधुर सक्सेना शामिल है। सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर अपना प्रति उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। जवाब संतोषप्रद न होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!