
रोककर दिखाए सड़क हादसों के वीडियो, बिना हेलमेट वालों को दिया ‘लाइफ सेविंग’ लेसन
हरदा/ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, हरदा के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय, हरदा के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
आज 06/02/26 को बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर रोड सेफ्टी से संबंधित शॉर्ट फिल्म एवं सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी वीडियो क्लिप दिखाई गई। इन वीडियो के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों एवं हेलमेट पहनने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही, वाहन चालकों को स्वयं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा इन जागरूकता संदेशों को अन्य लोगों तक पहुँचाने हेतु भी पाबंद किया गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
पुलिस प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।




















