मवेशी को बचाते समय बुजुर्ग नहर में गिरे, SDRF तलाश में जुटी

मवेशी को बचाते समय बुजुर्ग नहर में गिरे, SDRF तलाश में जुटी

हरदा / जिले के ग्राम उन्द्राकच्छ में मंगलवार सुबह एक 58 वर्षीय बुजुर्ग रहटगांव जाने वाली नहर में गिर गए थे नहर के तेज बहाव में बह गया। लापता व्यक्ति की पहचान रेवाराम उर्फ ( पप्पू ) पिता घासीराम परमार (योगी)  के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।

मौके पर जूता एवं जानवर चराने वाली लकड़ी भी पड़ी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेवाराम अपने मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान एक भैंस नहर के तेज बहाव में आ गई। भैंस को बाहर निकालने के प्रयास में रेवाराम का पैर फिसल गया और वह पानी के साथ बह गए।

घटना के बाद रेवाराम के भांजे ने स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा नहर में करीब 5 किलोमीटर के दायरे में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल, बुजुर्ग रेवाराम उर्फ पप्पू का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तलाशी अभियान जारी है।

रेवाराम उर्फ पप्पू उम्र 58

Leave a Comment

error: Content is protected !!