
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
हरदा / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लिनिक हरदा में बच्चो को विटामिन ए की दवा पिलाकर 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक संचालित दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होने बताया कि जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के लगभग सभी 59434 बच्चों को विटामिन ए को खुराक प्रोटोकॉल अनुसार पिलाई जाएगी। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में चिन्हित एनीमिक बच्चों का फालोअप भी किया जावेगा।
जिले के प्रत्येक ग्राम में नियमित टीकाकरण के दौरान ए.एन.एम द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन ए घोल की खुराक पिलाई जावेगी। नियमित टीकाकरण के दिन छूटे हुऐ बच्चों को अगले दिन मॉप-अप दिवस में घर-घर जाकर अथवा आंगनवाडी केन्द्र में एकत्र कर दवा पिलाई जावेगी।
शुभारंभ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे. एस. कुशवाह, संजीवनी क्लिनिक के चिकित्सा अधिकारी, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री मदन मोहन मालवीय, शहरी आशा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे




















