
रामजी बाबा समिति द्वारा निशुल्क विवाह सम्मेलन गुर्जर समाज की अच्छी पहल दूल्हे के पिता ने दहेज न लेने का निर्णय लिया समिति ने उनका सम्मान किया
हरदा / आज ग्राम चारखेड़ा में श्री संत शिराेमणि रामजी बाबा सेवा समिति द्वारा निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्य तोताराम टाले ने बताया कि समिति 25 साल से गुर्जर समाज के गरीब बेटियां की शादियां करा रही है। हर साल कम से कम 6 जाेड़े हाेने पर सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इसमें अधिकतम 11जाेड़ाें की सीमा है।


























