ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना

ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना

हरदा / गंभीर हृदय रोग से पीड़ित 13 वर्ष की सलोनी पिता मंगल सिंह एवं दो वर्ष के नरसिम्हा पिता पंचम को निजी चिकित्सालय में निशुल्क सर्जरी हेतु भेजा गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन बच्चों का निशुल्क उपचार होगा । बच्चों को घर से लाने एवं भोपाल स्थित निजी चिकित्सालय में छोड़ने की व्यवस्था भी पूर्णतः निःशुल्क की गई है ।

डीईआईसी हरदा स्टाफ द्वारा बच्चों को बिस्किट भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया । इस दौरान डॉ. पूजा मुकाती, डॉ. मनीराम उईके, श्री आशीष साकल्ले, श्री नीरज मालवीय, सुश्री पारुल काशिव, श्री विकास राजपूत एवं 108 संजीवनी स्टाफ मौजूद रहा । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री आशीष साकल्ले ने बताया कि हरदा जिले में 93 बच्चों की विभिन्न सर्जरी अब तक करवाई जा चुकी है,

जिनमें हृदय रोग के 10, कटे होंठ फटे तालु के 11, क्लब फुट में 9 बच्चे एवं कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी 02 बच्चों की करवाई जा चुकी है । ये सभी सर्जरी आरबीएसके/आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश अंतर्गत निःशुल्क करवाई गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!