चंद घंटों में पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता बालक, परिजनों के आंसू बने खुशी के आंसू

बालक को चंद घंटों में किया दस्तयाब, परिजनों के चेहरे पर आई खुशी की लहर

हरदा / थाना कोतवाली हरदा क्षेत्र अंतर्गत आज एक नाबालिग बालक के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचनाकर्ता श्री हरिनारायण कहार, पिता रामदास कहार, उम्र 43 वर्ष, निवासी बड़ी नहर, छिपाने रोड, हरदा द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र अजय कुमार कहार, उम्र लगभग 14 वर्ष, आज सुबह करीब 11:30 बजे लाल स्कूल, मराठा हरदा जाने की बात कहकर स्कूल ड्रेस एवं स्कूल बैग लेकर घर से निकला था, जो निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटा। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, हरदा के निर्देशानुसार तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय, हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली हरदा से एक टीम गठित कर बालक की पतारसी प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दौरान बालक मिडिल स्कूल ग्राउंड, हरदा में सुरक्षित अवस्था में मिला। बालक को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ उपरांत उसके पिता श्री हरिनारायण कहार एवं माता के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उक्त बालक की पतारसी में एएसआई सुरेन्द्र श्रीवास्तव एवं आरक्षक प्रदीप मालवीय की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से बालक को चंद घंटों में सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!