हेलमेट पहने तो मिला पुलिस का सम्मान, गुलाब देकर थाना प्रभारी ने दिया सुरक्षा का संदेश

हेलमेट पहने तो मिला पुलिस का सम्मान, गुलाब देकर थाना प्रभारी ने दिया सुरक्षा का संदेश

हरदा / श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महोदय कोतवाली हरदा द्वारा मय थाना स्टाफ के सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज उड़ा ब्रिज, टिमरनी रोड के पास स्टॉपर लगाकर कैमरे के माध्यम से वाहन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को थाना प्रभारी श्री भारती सर के द्वारा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा राहवीर योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!