हम सब बनें जिम्मेदार, सुरक्षित हो हर सफर वाहन दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु जिले में यातायात अभियान 

हम सब बनें जिम्मेदार, सुरक्षित हो हर सफर वाहन दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु जिले में यातायात अभियान

हरदा/ ट्रैफिक नियमों का पालन करें ,दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्यक रूप से लगाए, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी आकांक्षा तलया द्वारा अनुभाग के थाना टिमरनी व रहटगांव क्षेत्र से होकर निकलने वाले नेशनल हाईवे 47 पर एक्सीडेंट स्पाट चिन्हित कर थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड़, थाना प्रभारी रहटगांव उप निरीक्षक मनोज दुवे एवं चौकी प्रभारी टेमागांव सउनि जगन युवने सहित

चिन्हित एक्सीडेंट स्पाट का भौतिक सत्यापन कर दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करते हुये NHAI के अधिकारियों व ठेकेदार आदि से समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसा रिफ्लेक्टर युक्त ड्रम, बैरिकेडिंग, डिवाइडर, संकेत चिन्ह, स्पीड ब्रेकर आदि व्यवस्थायें दुरुस्त कराई जा रही है

इसके साथ ही पुलिस की आमजन से भी अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें , दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्यक रूप से लगाए, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नशे का सेवन कर व मोबाइल में बात करते हुए वाहन ना चलाएं ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!