ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे

ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे
हरदा / जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा गुरूवार को ब्लॉक स्तरीय खेलो मप्र यूथ गेम्स का आयोजन नेहरू स्टेडियम हरदा में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ब्लड बैंक चिकित्सालय हरदा की अधिकारी सुश्री दिव्या यादव एवं स्वास्थ विभाग से सुश्री रानी राठौर व खो खो संघ के सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर खो खो, कबड्डी, रस्साकसी, एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, पिट्टू व योगासन खेलो का आयोजन कर संबंधित खेल संघ के पदाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
सुश्री खान ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खो खो बालिका वर्ग में प्रथम स्थान दा फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल हरदा, दूसरा स्थान संस्कार विद्यापीठ स्कूल हरदा व तीसरा स्थान जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में प्रथम स्थान महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा, दूसरा स्थान जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा, तीसरा स्थान संस्कार विद्यापीठ स्कूल हरदा ने प्राप्त किया। बॉलीबॉल बालक वर्ग में प्रथम स्थान संस्कार विद्यापीठ स्कूल व दूसरा स्थान जोनर एजुकेशन स्कूल हरदा, पिट्टू बालक वर्ग प्रथम स्थान संस्कार विद्यापीठ स्कूल हरदा व दूसरा स्थान जोनर एजुकेशन सिस्टम हरदा, पिट्टू बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खो खो कल्याण संघ हरदा व दूसरा स्थान हैप्पी क्लब हरदा, रस्साकसी बालिका वर्ग प्रथम स्थान खो खो कल्याण संघ हरदा व दूसरा स्थान संस्कार विद्यापीठ स्कूल हरदा, बालक वर्ग प्रथम स्थान सन् फ्लावर स्कूल हरदा व दूसरा स्थान उत्कृट विद्यालय हरदा ने प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग प्रथम स्थान सोनखेड़ी व दूसरा स्थान शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल मसनगांव ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रियंस तिवारी, 200 मीटर में प्रथम स्थान रितेश कलम नयापुरा, 400 मीटर में प्रथम स्थान बसंत माणिक, 800 मीटर प्रथम स्थान आयुष कचौला, गोला फेंक में प्रथम स्थान समर्थ सोलंकी, भाला फेंक में प्रथम स्थान रितेश कलम, ऊंची कूद में प्रथम स्थान राकेश कलम तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान बसंत माणिक ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता श्री भूपेंद्र सिंह तोमर, सुश्री मोनिका मेहता, सुश्री मालती कर्मा, सुश्री वैशाली मंडलेकार, श्री सीताराम जाट, श्री दर्शन खोरे, सुश्री दीक्षा श्रीवास, श्री तनिष्क मालवीय ने संपन्न कराई

Leave a Comment

error: Content is protected !!