स्वदेशी मेले में पहुँचे प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग

स्वदेशी मेले में पहुँचे प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग

हरदा / जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग हरदा के मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित स्वदेशी मेले में पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य स्वेदशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आव्हान किया है कि हमें लोकल व स्वेदशी पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी उत्पादों और डिजिटल लेनदेन के प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने पूर्व में भी व्यापारियों और नागरिकों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील की है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!