कमल खेल महोत्सव में शामिल हुए प्रभारी मंत्री खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है

कमल खेल महोत्सव में शामिल हुए प्रभारी मंत्री खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है

हरदा / जिले के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हो रहे कमल खेल महोत्सव में भी प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग ने भाग लिया। इस दौरान उन्होने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण आयाम है। इससे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। युवा खेल महोत्सव का आयोजन खेल प्रतिभाओं को तराशने का सराहनीय कार्य है। खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है एवं उन्हें अनुशासित एवं संयमित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।इस दौरान उन्होने खेल प्रतिभाओं को पुरूस्कृत भी किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष श्री संदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!