ग्राम चारखेड़ा में आज से परचरी पुराण का शुभारंभ

ग्राम चारखेड़ा में आज से परचरी पुराण का शुभारंभ

हरदा / ग्राम चारखेड़ा में संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा का शुभारंभ इसके पूर्व सुबह कलश यात्रा निकाली गई। बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी।जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

दिनांक 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होने जा रहा है। मंडलेश्वर की सुविख्यात कथावाचिका सुश्री दीदी चेतना भारतीजी के मुखारविंद से पांच दिवसीय परचरी पुराण का वाचन होगा। भव्य शोभायात्रा ग्राम के शिव मंदिर रामजनकी मंदिर संत शिरोमणि परमहंस बाबा मंदिर रामजी बाबा मंदिर दाना बाबा मंदिर से होती हुई कथा पंडाल शिव धाम वरकला कलश यात्रा पहुंची कथा के मुख्य आयोजक पटेल परिवार ने सभी श्रद्धालुओ को कथा में पधारने के लिए भावभरा निमंत्रण दिया है। पूर्णाहुति 29 दिसंबर को होगी।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!