जिला हरदा में प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

जिला हरदा में प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

हरदा / पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला हरदा में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संपन्न होगी। जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!