उपायुक्त मनरेगा ने निर्माणाधीन पंचायत भवनों का निरीक्षण किया

उपायुक्त मनरेगा ने निर्माणाधीन पंचायत भवनों का निरीक्षण किया
हरदा / उपायुक्त मनरेगा परिषद भोपाल श्री विशाल सिंह ने हरदा जिले में अटल सेवा सदन, पंचायत भवन एवं एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत जनपद पंचायत खिरकिया, टिमरनी व हरदा की ग्राम पंचायत लोनी, बड़नगर, बरकला , गोंदागांवकला, सोनखेड़ी,जामली दमामी एवं खेड़ीनीमा में पंचायत भवन निर्माण का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए।

श्री सिंह ने एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत स्व-सहायता समूह की पात्र हितग्राहियो के खेत पर फेंसिंग एवं वृक्षारोपण कार्यो का निरीक्षण कर उपयुक्त मार्गदर्शन भी प्रदाय किया ।

उन्होंने सभी पंचायत भवन निर्धारित प्राक्कलन व समयसीमा में पूर्ण करवाने के साथ ही एक बगिया मां के नाम अंतर्गत सभी परियोजनाओं में वृक्षारोपण एवं फेंसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश मौका स्थल पर दिए । निरीक्षण में परियोजना अधिकारी मनरेगा, उपयंत्री, संबंधित ग्राम पंचायत का अमला व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!