कोहरे में डूबा एमपी कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे शीतलहर की चेतावनी

कोहरे में डूबा एमपी कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे शीतलहर की चेतावनी

राजधानी भोपाल / हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा में नमी बढ़ी है, जिससे रात और सुबह धुंध और कोहरा अधिक गहराने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, आगामी 24 घंटों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव होने की संभावना है, लेकिन ठंड से राहत के संकेत नहीं हैं।

File photo

मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार दूसरे दिन भी राजधानी भोपाल घने कोहरे की चपेट में है। हालात ये हैं कि, सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण कई ट्रेनों को रोका गया है। बादल और कोहरे के चलते रविवार सुबह से ही तापमान खासा कम दर्ज हो रहा है। वहीं, प्रदेशभर में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट है

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में नमी काफी बढ़ी हुई है। यही कारण है कि, उत्तर भारत में कोहरे का भारी प्रभाव दिखाई दे रहा है। इसी के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में आगामी दो दिन कोहरा छाया रहने की संभावना है

Leave a Comment

error: Content is protected !!